आज मैंने नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लिया है।
दोस्तों नेटफ्लिक्स के बारे में तो आप लोग जानते ही होंगे आज ही मैंने इसका सब्सक्रिप्शन लिया है वैसे अभी तक मैंने कुछ देखा नहीं कल से अब सोचा है देखना शुरू करूँगा। मैं Breaking Bad नाम की एक वेब सीरीज है यही सीरीज देखने के लिए मैंने ये सब्सक्रिप्शन लिया है। अगर आप लोग वेब सीरीज देखते होंगे तो ये वाली वेब सीरीज जरूर देखि होगी लेकिन मैंने अभी तक नहीं देखि है बस इसलिए मैंने ये लिया है।
नेटफ्लिक्स में बहुत कुछ देखने लायक है, हाल ही में मैंने the 100 नाम की एक वेब सीरीज देखि थी ये वेब सीरीज भी कमाल की है। इसमें टोटल 100 एपिसोड है और टोटल 7 सीजन है। सभी देखने लायक है और सब इंग्लिश में ही उपलब्ध है अगर आप को देखना है तो देख सकते है। ये साइंस फिक्शन वेब सीरीज है तो अगर साइंस फिक्शन में रूचि है तो आप देख सकते है आप को काफी पसंद आएगा। मुझे तो बहुत पसंद आया था और अभी भी कभी कभी मूड करता है तो मैं कुछ एपिसोड देख लेता हूँ।
Breaking Bad देखने वाला हूँ मैं।
इस वेब सीरीज की काफी तारीफ सुनी है मैंने इसलिए सोचा इसको देखना शुरू करते है। आप को पता है अब तक जितने भी वेब सीरीज आये है सब से ज्यादा रेटिंग इसी वेब सीरीज की है। लेकिन अभी तक इसको देखा नहीं मैंने। वो क्या है न मुझे ज्यादातर साइंस फिक्शन वेब सीरीज देखने में अच्छा लगता है। इसलिए मैंने अब तक इसको देखा नहीं था और अब मैंने इसको देखने का प्लान बनाया है।
अब तक कई वेब सीरीज देखि है मैंने।
मैंने अभी तक कई वेब सीरीज देखि है जैसे की the 100, lost, money heist, stranger things, lost in space, ये सभी वेब सीरीज साइंस फिक्शन है इसलिए मैंने इनको देखा लेकिन इसमें एक वेब सीरीज money hiest ये साइंस फिक्शन नहीं है लेकिन मस्त वेब सीरीज है मुझे काफी पसंद आया है। मुझे सब से ज्यादा the 100 वेब सीरीज पसंद आयी है ये सब से कमाल की वेब सीरीज है मुझे काफी अच्छा लगा और सभी के किरदार भी अच्छे थे देखने लायक है ये इसलिए मैं आप को बता रहा हूँ एक बार जरूर देखे।
क्या आप देखते है वेब सीरीज ? वैसे आप की पसंदीदा वेब सीरीज कौन सी है ? ये मुझे निचे कमेंट कर के जरूर बताये अगर अच्छा लगा तो मैं भी वो देखूंगा। फिलहाल तो मैं ब्रेकिंग बेड देखने वाला हूँ।
Leave आज मैंने नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लिया है। to:
Read more #india posts
Best Posts From Ansari
We have not curated any of mahtabansari370's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.
More Posts From Ansari
- मेरा पसंदीदा वीडियो गेम।
- आज मैंने नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लिया है।
- बिटकॉइन पहुंच गया 16,000
- एक बार फिर से जीत गयी मुंबई
- आज हो रहा है आईपीएल का फाइनल।
- इस साल की पहली करोड़पति हमारी शहर से।
- एक बहुत बड़ी गलती कर दी ये कॉइन न ले कर के ।
- आखिर कब जीतेगी आरसीबी आईपीएल भाई ????
- बिटकॉइन बढ़ना शुरू हो गया है।
- मेरी पसंदीदा टीम नहीं जा पायी प्लेऑफ में।