Ansari avatar

आज हो रहा है आईपीएल का फाइनल।

mahtabansari370

Published: 10 Nov 2020 › Updated: 10 Nov 2020आज हो रहा है आईपीएल का फाइनल।

आज हो रहा है आईपीएल का फाइनल।

भाई लोग तो कैसे हो आप लोग। आज आईपीएल का आखरी मैच है मतलब की फाइनल मैच तो आप लोग फाइनल मैच देख रहे हो की नहीं देख रहे हो। मैं देख नहीं रहा लेकिन स्कोरकार्ड देख रहा हूँ सिर्फ। और मैच का हाल देख कर लगता है भाई लोग की मुंबई जीतेगा। मुंबई तो भाई लोग पहले ही 4 बार जीत चुकी है और इस बार फिर से मुझे लगता है मुंबई ही जीतने वाली है। मुंबई की टीम बहुत ही मस्त है यार ये लोग सही में एक दम झक्कास खेलते है साला हर बार फाइनल में पहुंच ही जाते है। प्लेऑफ में तो भाई हर बार पहुंच ही जाते अगर फाइनल में न भी जा पाए तब भी।

1.jpg

अभी मैच चल ही रहा है और 2 विकेट गिर भी गए है। अरे भाई ये देखो तीसरा विकेट भी गिर गया दिल्ली का। ये सच में दुखद है यार ये देख कर मेरा दिल टूट गया। बहुत ही अच्छा खेल रहे थे दिल्ली वाले फाइनल में आ गए और सायद इस बार पहली बार ये फाइनल में आये है और इनका हालत देख कर सच में बहुत बुरा लग रहा है।

पता नहीं ये लोग 100 रन भी बना पाएंगे की नहीं इनकी हालत देख कर दुःख हो रहा है। दिल्ली वाले पहले कभी आईपीएल फाइनल नहीं जीते है आज मौका था लेकिन ये मुंबई के आगे भाई टिक नहीं पाएंगे। मुंबई सच में कमाल का टीम है भाई इनका मुकाबला करना बड़ा मुश्किल है। इस बार भी यही ले जाने वाले है कप। चलो सही है मुंबई में प्लेयर भी सही है और रोहित शर्मा की कप्तानी भी भाई कमाल की है।

वही एक है हमारी विराट कोहली जो 8 साल से खेल रहे है फिर भी बेचारे हार रहे है। प्लेऑफ में तो आ जाते है लेकिन फाइनल में आ पाते है। वैसे मुझे लगता है दिल्ली की जगह बंगलोर को ही फाइनल में आना चाहिए था यार ये अच्छा खेल सकते थे। इनमे प्लेयर भी अच्छे है। वैसे दिल्ली भी ठीक है लेकिन ये फाइनल के लायक नहीं है।

खैर अब देखते है आगे क्या होता है मैच तो अभी चल रहा है है और मुझे लगता है भाई फाइनल तो मुंबई ही जीतेगा। दिल्ली के अभी से 3 विकेट गिर गए है मैन मैन प्लेयर तो दिल्ली के गिर गए भाई लोग अब कर भी क्या सकते है दिल्ली तो गयी आज काम से।

Leave आज हो रहा है आईपीएल का फाइनल। to:

Written by

| photographer | nature lover | writer | traveller |

Read more #india posts


Best Posts From Ansari