kitchentips avatar

पालक पनीर की रेसिपी 😋

kitchentips

Published: 31 Dec 2023 › Updated: 31 Dec 2023पालक पनीर की रेसिपी 😋

पालक पनीर की रेसिपी 😋

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और खासकर ठंड के दिनों में रोटी के साथ खाने में अलग ही मजा आता है। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है पालक पनीर। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।

OIP (1).jpeg

Image source
सामग्री:-
पनीर कटा हुआ (200 ग्राम)
पालक (2 कप, कद्दुकस किया हुआ)
प्याज़ (1 मध्यम, कद्दुकस किया हुआ)
टमाटर (2 मध्यम, कद्दुकस किये हुए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 चमच)
हरा धनिया (ताजगी के साथ कटा हुआ)
हल्दी पाउडर (1/2 चमच)
लाल मिर्च पाउडर (1/2 चमच)
धनिया पाउडर (1 चमच)
गरम मसाला (1/2 चमच)
नमक (स्वाद के अनुसार)
तेल (2 चमच)

अब मैं बताऊंगी कि कैसे इसको बनाया जाए। सबसे पहले तो आपको एक पैन में तेल गरम करना है और प्याज़ को सुनहरा होने तक भुनना है। अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और उसे फिर से भुनें। फिर इसमें टमाटर डालें और उनका सौस बनने तक अच्छे से पकाएं और जब पाक जाए तो हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं। उसके बाद फिर पालक को डालें और उसे अच्छे से मिला दें। अब इसमें पनीर डालें और हल्के हाथों से मिला दें, ध्यान रहे ज्यादा जोर से ना मिलाए वरना पनीर टूट जायेगा। पालक पनीर तैयार है, अब उसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें और रोटी के साथ गरमा गरम खाने के लिए परोसें।

दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे पालक पनीर का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

Leave पालक पनीर की रेसिपी 😋 to:

Written by

Read more #hive-123351 posts


Best Posts From kitchentips

We have not curated any of kitchentips's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From kitchentips