kitchentips avatar

चिकन करी की रेसिपी 😋

kitchentips

Published: 28 Dec 2023 › Updated: 28 Dec 2023चिकन करी की रेसिपी 😋

चिकन करी की रेसिपी 😋

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और लोग अक्सर इसे किसी स्पेशल दिन में बनाते हैं। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है चिकन करी। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।

Indian-Chicken-curry-2.jpg

Image source
सामग्री:-

  • 500 ग्राम चिकन, कटा हुआ
  • 1 कप दही
  • 2 प्याज, कद्दुकस किए गए
  • 1 टमाटर, कद्दुकस किया गया
  • 1/2 कप तेल
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • नमक स्वाद के अनुसार

अब मैं बताऊंगी कि कैसे इसको बनाया जाए, सबसे पहल कढ़ाई में तेल गरम करें। उसके बाद प्याज डाले और जब तक भूरा न हो जाए तब तक पकाएं, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसमें टमाटर डालकर अच्छे से भूनें। दोस्तों अब इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, और नमक डालें। उसके बाद दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब जो चिकन आपने अच्छे से धोकर रखा था उसके इस मसाले में मिलाएं। अब चिकन डालकर अच्छे से मिला दें और 15-20 मिनट के लिए ढ़ककर रखें और चिकन से जब पानी सूखने लगे तो उसको अच्छे से भूनना शुरू करें। लीजिए दोस्तों आपका चिकन करी तैयार है। दोस्तों इसे आप गरमा गरम चावल या फिर रोटी या नान के साथ भी परोसें।
दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे चिकन करी का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

Leave चिकन करी की रेसिपी 😋 to:

Written by

Read more #hive-123351 posts


Best Posts From kitchentips

We have not curated any of kitchentips's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From kitchentips