घमंडी गुलाब और कांटेदार कैक्टस।
बगीचे के एक अहंकारी गुलाब की कहानी,जिसे अपने सौन्दर्य का घमंड हो गया था।
एक बाग में हर तरह के पेड़-पौधे लगे थे। उसमे गुलाब का भी एक पौधा था। एक दिन पौधे पर एक खूबसूरत गुलाब खिला। बाग के सभी पौधे गुलाब की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो रहे थे। देवदार का एक पेड़ गुलाब को देखकर बोला, काश, हम भी गुलाब जैसे खूबसूरत होते। पास ही खड़े ताड़ के पेड़ ने कहा, इस बाग में मुझसे खूबसूरत कोई पेड़ नहीं है।
गुलाब यह सब सुन रहा था। वह जैसे-जैसे बड़ा हो रहा था, उसके अंदर अहंकार बढ़ता ही जा रहा था। गुलाब से थोड़ी दूर पर केक्टस का एक पौधा लगा हुआ था। एक दिन गुलाब ने तय कर लिया की वह अपनी जगह बदल लेगा। सारे पेड़-पौधे हैरान होकर पूछने लगे की तुम अपनी जगह क्यों बदलना चाहते हो? गुलाब बोला, मेरे जैसा खूबसूरत फूल कटीले कैक्टस के बगल में कैसे रह सकता है?
पास खड़े बरगद चाचा ने गुलाब को समझाया, बेटे, तुम्हारी तभी तक है, जब तक तुम अकेले हो। गुलाब के और पौधों के बीच तुम्हारा महत्व खत्म हो जायेगा। और जहां कांटो की बात है, तो कांटे तो तुममे भी हैं। लेकिन गुलाब ने किसी की नहीं सुनी और केकेट्स से दूर चला गया। इस बीच सर्दी बीत गई और गर्मी आने चरम पर पंहुच गई। बारिश के आभाव में पेड़-पौधे मुरझाने लगे।
गुलाब ने देखा, कुछ गौरेया कैक्टस में अपनी चोंच घुसाती और भाग जाती। गुलाब हैरान था। एक पौधे ने बताया कि कैकेट्स में काफी पानी होता है, क्योंकि पुरे मौसम वह पानी इक्कठा करता है। गौरेया कैकेट्स के अंदर का पानी पी रही है। गुलाब की आँख खुल गई। उसे लगा की कैक्टस से दूर जाकर उसने गलती की है। अगर इस वक़्त वह कैक्टस के पास होता, तो उसकी मदद से ज्यादा समय तक जीवित रह सकता था।
सौन्दर्य जा गुमान नहीं करना चाहिए, गुण असली चीज है।
Leave घमंडी गुलाब और कांटेदार कैक्टस। to:
Read more #life posts
Best Posts From iamindian
We have not curated any of iamindian's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.
More Posts From iamindian
- Aman and the ball fulfilling the desire.
- अमन और इच्छा पूरी करने वाली गेंद।
- राजा, मानक और उबले हुए बीज।
- रमेश, महेश और सोने के सिक्के
- Cat, Hen and Secret of Fire.
- Haughty Rose and Barbed Cactus
- घमंडी गुलाब और कांटेदार कैक्टस।
- बिल्ली, मुर्गे और आग का रहस्य।
- राजू, चतुर बालक और खोया गधा।
- व्यापारी, तोता और पिंजरे से आजादी।