अमन और इच्छा पूरी करने वाली गेंद।
एक गेंद की कहानी, जिसने एक गाँव की तस्वीर बदल दी।
अमन के छोटे-से गाँव में सभी खुशी-खुशी रहते थे। अमन रोज सुबह अपने दोस्तों के साथ खेलने जाता, फिर दोपहर में अपनी सारी भेड़ो को लेकर गांव के बाहर चराने ले जाता था। रात में वह दादी मां से तारो की कहानी सुनकर सो जाता था। एक दिन अमन अपनी भेड़ो को चराने ले गया, तो देखा की खेत के बीच से तेज रोशनी उत्पन्न हो रही है। पास जाकर उसने देखा की शीशे की एक गेंद खेत के बीचोबीच पड़ी है।
जिसमे खूब साते तारे घूम रहें हैं। अमन ने गेंद हाथ में उठाई ही थी की उसमे से आवाज़ आई, तुम्हारी फरमाइश क्या है? अमन हैरान रह गया, क्या गेंद भी बोल सकती है। अमन सोचने लगा, गेंद से क्या मांगू, उड़ने की शक्ति, दूसरे ग्रहों की सैर या कुछ और। वह तय नहीं कर प रहा था कज जादुई गेंद से क्या मांगे। उसने फैसला किया कि वह गेंद को घर ले जायेगा, फिर वहां अपनी ख्वाईश बताएगा।
अब वह यही सोचा करता की गेंद से क्या मांगे।एक दिन नासिर ने अमन को गेंद से अकेले में बात करता सुन लिया। नासिर ने अमन के झोले से वह गेंद चुरा ली। जैसे ही नासिर ने वह गेंद अपने हाथ में पकड़ी, गेंद से फिर आवाज़ आई, बोलो क्या है तुम्हारी फरमाइश?
नासिर ने वह गेंद घर पर सबको दिखाई। पुरे गाँव ने अपनी-अपनी फरमाइश गेंद के सामने रखी और गेंद ने सबकी फरमाइश पूरी की। गाँव में सभी अमीर हो गए। पर गाँव के सभी परिवारों में दुरियां इतनी बढ़ है कि वे एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। पर जल्दी ही सबकी समझ में आ गया कि उस पैसे का क्या फायदा, जो अपनी खुशियां हमसे छीन ले।
यह सोचकर सभी गाँव वाले वह गेंद लेकर वापस अमन के पास पंहुचे और उससे अपनी गलती की माफ़ी मांगी। फिर अमन ने अपनी ख्वाईश गेंद के सामने रखी की मेरे गाँव को पहले जैसा बना दो।
खुशी सांसारिक चीजो से नहीं, आपसी प्रेम से ही मिलती है।
Leave अमन और इच्छा पूरी करने वाली गेंद। to:
Read more #life posts
Best Posts From iamindian
We have not curated any of iamindian's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.
More Posts From iamindian
- Aman and the ball fulfilling the desire.
- अमन और इच्छा पूरी करने वाली गेंद।
- राजा, मानक और उबले हुए बीज।
- रमेश, महेश और सोने के सिक्के
- Cat, Hen and Secret of Fire.
- Haughty Rose and Barbed Cactus
- घमंडी गुलाब और कांटेदार कैक्टस।
- बिल्ली, मुर्गे और आग का रहस्य।
- राजू, चतुर बालक और खोया गधा।
- व्यापारी, तोता और पिंजरे से आजादी।