Sahitya Studio avatar

उम्मीद के स्वर / रात की बात पर अब पहल चाहिए

vishri

Published: 03 Mar 2018 › Updated: 03 Mar 2018उम्मीद के स्वर / रात की बात पर अब पहल चाहिए

उम्मीद के स्वर / रात की बात पर अब पहल चाहिए

रात की बात पर अब पहल चाहिए,
दिन की बदली हुई अब शकल चाहिए,
नींद आती नहीं है मुझे रात भर,
जागी आँखों में जागा सा कल चाहिए।

लोग हँसने लगे भोर की बात पर,
और चर्चा रहा बस यही रात भर,
तुम करो न करो मेरे साथी यकीं,
लो खिला वो उजाला वहां घाट पर।

अब उठा के उजाला निकल जाएंगे,
और दमकता हुआ एक कल लाएंगे,
तुम चलो ना चलो मेरे संग साथिया,
देखना रात के दिन बदल जाएंगे।

Leave उम्मीद के स्वर / रात की बात पर अब पहल चाहिए to:

Written by

Experiments With Hindi Literature And Art Of Storytelling

Read more #hindi posts


Best Posts From Sahitya Studio

We have not curated any of vishri's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From Sahitya Studio