Teeman Lal Sahu avatar

चिकनगुनिया बीमारी का इलाज व घरेलू उपचार

teeman

Published: 13 Sept 2018 › Updated: 13 Sept 2018चिकनगुनिया बीमारी का इलाज व घरेलू उपचार

चिकनगुनिया बीमारी का इलाज व घरेलू उपचार

चिकनगुनिया एक वायरल डिजीज है जो मच्छरों द्वारा काटने से फैलती है। पहली बार चिकनगुनिया को 1952 में दक्षिणी तंजानिया में रिपोर्ट किया गया था। और अब ये बीमारी दुनियाभर के 60 से अधिक देशों में फ़ैल चुकी है। एक बार फैलने के बाद अक्सर यह बीमारी 7-8 साल के इंटरवल के बाद दुबारा फैलती है। For ex: दिल्ली में 2010 चिकनगुनिया spread हुआ था और इस समय 2016 में एक बार फिर यह चर्चा में है।

इस बीमारी का नाम चिकनगुनिया कैसे पड़ा?
“Chikungunya” शब्द Southern Tanzaniya में बोले जाने वाली Kimakonde / Makonde भाषा से लिया गया है, जिसमे इसका अर्थ “ ,मुड़ा हुआ” या “विकृत” होता है। दरअसल, चिकनगुनिया से त्रस्त लोगों को भयंकर जॉइंट पेन से गुजरना पड़ता है और ऐसे में वे ठीक से चल नहीं पाते और अक्सर झुक-झुक कर चलते हैं, यही कारण है की इस बीमारी को Chikungunya का नाम दिया गया।

चिकनगुनिया फैलता कैसे है?
जब चिकनगुनिया से ग्रसित किसी आदमी को कोई मच्छर काटता है और फिर वही मच्छर किसी और आदमी को काट लेता है तो दुसरे व्यक्ति को भी चिकनगुनिया हो जाता है। मादा मच्छर ( Aedes Aegypti और Aedes albopictus) मच्छर की प्रमुख प्रजातियाँ हैं जो इस बीमारी को फैलाती हैं । ये मच्छर दिन में काटते हैं। Chikangunya का वायरस कैरी करने वाला एक मच्छर अपने जीवन काल में करीब 1 दर्जन लोगों को इन्फेक्ट कर सकता है।

चिकनगुनिया से बचने के उपाय / Prevention of Chikungunya
चिकनगुनिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को केवल मच्छरों के काटने से फ़ैल सकता है, इसलिए जहाँ तक हो सके मच्छरों के काटने से बचें।
घर में या आस-पास जल-जमाव ना होने दें।
मच्छरदानी का प्रयोग करें, दिन के समय भी!
दिन में भी mosquito repellents, like Good Knight, Mortein जला कर रखें।
बाहर जाते समय ओडोमॉस का प्रयोग किया जा सकता है।
ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर का अधिक से अधिक भाग ढक सकें।
कुछ दिनों तक बच्चों को बाहर खलने न भेजें।

चिकनगुनिया के लक्षण क्या हैं? / Chikungunya Symptoms in Hindi
Chikungunya Symptoms in Hindiइसके शुरूआती लक्षण डेंगू से मिलते-जुलते हैं और आम तौर पर ये जानलेवा नहीं होता। लेकिन इसकी वजह से होने वाला जॉइंट पेन महीनो तक परेशान कर सकता है। यदि एक बार आपको चिकनगुनिया हो गया तो शरीर इसकी प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है और बहुत rare है कि लाइफ में आपको दुबारा ये बीमारी होगी।

Chikungunya के लक्षण infected mosquito के काटने के 3 से सात दिन बाद दिखाई देते हैं; इसके symptoms निम्नलिखित हैं:

अचानक से बुखार हो जाना (आम तौर पे ये 2-3 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन बाकी सिम्पटम्स कई दिनों तक बने रह सकते हैं)
जोड़ों में बहुत अधिक दर्द होना। कभी-कभी ये दर्द लम्बे समय तक बना रह सकता है।
मांसपेशियों में दर्द
थकान
उल्टी
सर दर्द
शरीर पर छोटे-छोटे लाल धब्बे ( red spots)
नवजात बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए ये बीमारी घातक हो सकती है, साथ ही जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबीटीज या हृदय रोग है उनके लिए भी चिकनगुनिया खतरनाक हो सकता है।
दोस्तों, हो सकता है Chikungunya के symptoms पढने के बाद आपको ऐसा लगने लगे कि आपको भी ये बीमारी है। But don’t panic, ये बहुत लोगों के साथ होता है कि किसी बीमारी के लक्षण पढने के बाद वे अपने अन्दर उसके लक्षण देखने लगते हैं। बस थोड़ा सावधान रहें और preventive measures लेकर खुद को safe रखें।

Leave चिकनगुनिया बीमारी का इलाज व घरेलू उपचार to:

Written by

BDM, NHM

Read more #chikanguniya posts


Best Posts From Teeman Lal Sahu

We have not curated any of teeman's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From Teeman Lal Sahu