Published: 24 Mar 2019 › Updated: 24 Mar 2019
Csk के गेंदबाज के सामने विराट सेना हुआ पस्त
चेन्नई . मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंस ने आइपीएल के 12वें सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को सात विकेट से हरा दिया । चेन्नई ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलूरु को 17 . 1 ओवर में 70 रन पर देर कर दिया और फिर तीन विकेट खोकर 17 . 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया ।
- बेंगलूर से मिले 71 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने आठ रन के स्कोर पर शेन वाटसन ( 0 ) का विकेट गंवा दिया । इसके बाद अंबाती रायुडू ( 28 ) और सुरेश रैना ( 19 ) ने दूसरे विकेट के लिए 32 | रन की साझेदारी की । मोइन अली ने | रैना को सीमा रेखा पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को | तोड़ा । रैना के आउट होने के बाद आए केदार जाधव ( नाबाद 12 ) ने | रायडू के साथ तीसरे विकेट के लि 19 रन की साझेदारी की । रायडू टीम के 59 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए । | जाधव ने 19 गेंदों पर एक चौके की मदद नाबाद 13 और रवींद्र जडेजा ने 15 गेंदों पर नाबाद छह रन बनाकर टीम को जीत दिला दी । बेंगलूरु की ओर से युजवेंद्र चहल , मोइन और मोहम्मद सिराज ने एक एक विकेट लिया । | इससे पहले अनुभवी ऑफ | स्पिनर हरभजन सिंह की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर - किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को 70 रन पर ढेर कर दिया । आइपीएल के इतिहास में यह छठा न्यूनतम स्कोर है । वहीं , बेंगलूरु का लीग में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है । लीग में बेंगलूरु का न्यूनतम स्कोर 49 रन है , जो उसने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था ।
Leave Csk के गेंदबाज के सामने विराट सेना हुआ पस्त to:
Read more #cricket posts
Best Posts From Rupesh
We have not curated any of rrrupesh1's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.