DUNIYA GOL HAI avatar

पार्टनर बनाने के लिए लड़कों में ये चीजें नोटिस करती हैं लड़कियां

rkrebel73235

Published: 11 Sept 2018 › Updated: 11 Sept 2018पार्टनर बनाने के लिए लड़कों में ये चीजें नोटिस करती हैं लड़कियां

पार्टनर बनाने के लिए लड़कों में ये चीजें नोटिस करती हैं लड़कियां

making romance, this habit of girls turns to boys, drunk

लड़कों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि आखिर लड़कियों को उनकी कौन-सी खूबियां पसंद हैं या क्या चीज देखकर वो उनसे रिश्ता जोड़ना चाहती हैं। इन्हीं सब सवालों के जवाब के लिए हम आपको लड़कियों के मन में चल रही बातों के बारे में बताएंगे। जिसके तहत आप जान सकेंगे कि पार्टनर चुनते समय लड़कियां-लड़कों में कौन-सी 10 चीजें नोटिस करती हैं।

कोई भी लड़की सबसे पहले लड़कों का लुक्स देखती हैं। लड़कियां चाहती है कि वो जिसको भी अपना हमसफर बनाए, उसके साथ उसकी जोड़ी बेहतर दिखे। ज्यादातर लड़कियों को हष्ट-पुष्ट और लंबे लड़के पसंद होते हैं। मनोवैज्ञानिक नीति झा के मुताबिक लड़कियां ऐसे लड़कों को देख खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के अच्छे से उनका ख्याल रख सकते हैं।

लुक्स के अलावा लड़कियां लड़कों का नजरिया भी देखती हैं। वो चाहती हैं कि लड़के का दृष्टिकोण हर मामले में साफ हो। जिससे उनके रिलेशनशिप में पारदर्शिता रहे। वो उनका सही मार्गदर्शन कर सके। जिससे लड़का उनकी जिम्मेदारी उठा सके।

लड़कियां ऐसा लड़का चाहती हैं जो उसकी केयर करें। उसका हर परिस्थिति में साथ दें। उसकी बातों को समझे। इससे लड़की को मानसिक सपोर्ट मिल सके।

लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके साथ लॉयल रहे। वो उनसे कभी झूठ न बोले और न ही उनका भरोसा तोड़े। लड़कों के इसी भरोसेमंद रवैये से लड़कियां उन्हें अपना हमसफर बनाना चाहती हैं।

लड़कियां ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जो कल्पाना की दुनिया में रहने की बजाय हकीकत में जीना पसंद करते हो। लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़के दुनियादारी ज्यादा अच्छे तरीके से समझते हैं, इसलिए इनके साथ एडजस्ट करने में दिक्कत नहीं होगी।

लड़कियों को चुलबुल लड़के बहुत अच्छे लगते हैं। लड़कियां सोचती हैं कि लड़का उम्र में भले ही बड़ा हो, लेकिन उसका दिल हमेशा बच्चे की तरह जवां रहे। वो उन्हें सरप्राइज दे और हमेशा उन्हें ऐसे ट्रीट करें जिससे उनमें उत्साह भर जाए।

लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हैं जो स्थिर सोच के हो। उन्हें पल-पल विचार बदलने वाले लड़के पसंद नहीं है। उन्हें लगता कि ऐसे लड़के विचार बदलने पर उन्हें भी छोड़ सकते हैं। इसलिए ये ऐसे लड़कों पर कभी भरोसा नहीं कर पाती हैं।

लड़कियां अपने पार्टनर में अपने पिता की झलक चाहती हैं। वो सोचती हैं कि उन्हें ऐसा लड़का मिले जो उनके पिता की तहर घर—परिवार और उसकी जिम्मेदारी उठाए और वो कभी भी उन्हें किसी बात की तकलीफ न होने दें। लड़का उसके पिता की तरह समझदार हो और उसके मन की बात को जानने वाला हो।While-making-romance-this-habit-of-girls-turns-to-boys-drunk.jpg

लड़कियां अपने पार्टनर में ये खूबी देखना चाहती हैं कि वो स्वाभिमानी हो। वो दूसरे के प्रति दयावान हो, लेकिन जब उसके परिवार व उस पर कोई सवालिया निशान लगाए तो वो उसका मुंह तोड़ जवाब दे सके। वो चाहती हैं कि लड़का निडर हो और बातों की गहराई को समझने वाला हो।

handsome guymarriagemenpartnerpersonalityqualitiesWhy Do Almost All Girls Like Handsome

Leave पार्टनर बनाने के लिए लड़कों में ये चीजें नोटिस करती हैं लड़कियां to:

Written by

Shayri⚫Finance⚫Trending Info⚫quotes⚫Everything

Read more #handsome posts


Best Posts From DUNIYA GOL HAI

We have not curated any of rkrebel73235's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From DUNIYA GOL HAI