rakeshnaadaan avatar

ताज़ा ग़ज़ल

rakeshnaadaan

Published: 24 Oct 2019 › Updated: 24 Oct 2019ताज़ा ग़ज़ल

ताज़ा ग़ज़ल

ग़ज़ल

ये ज़रूरी है रास्ते के लिए ।
साथ कोई हो हौसले के लिए ।

जल्दबाज़ी में लुट गए हम भी ,
काश रुक जाते काफ़िले के लिए ।

उड़ गए तोड़कर क़फ़स पंछी ,
वक़्त ही कब था सोचने के लिए ।

तर्क करना है तअल्लुक लेकिन ,
वक़्त लगता है फ़ैसले के लिए ।

बात से बात निकालो यारों ,
है ज़रूरी ये सिलसिले के लिए ।

ज़िन्दगी में बहुत ज़रूरी है ,
कोई अजदाद मशवरे के लिए ।

अब तो मंज़िल है सामने 'नादान'
सोचना क्या है आबले के लिए ।

राकेश 'नादान'

अजदाद -----बुज़ुर्ग

Leave ताज़ा ग़ज़ल to:

Written by

Poet (Ghazals) & Writer

Read more #actnearn posts


Best Posts From rakeshnaadaan

We have not curated any of rakeshnaadaan's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From rakeshnaadaan