jayabals avatar

20 सेकेंड में हैक हो सकता है आपका मोबाइल, एथिकल हैकर साकेत मोदी से जानिए कैसे रखें फोन को सुरक्षित

jayabals

Published: 19 Aug 2017 › Updated: 19 Aug 201720 सेकेंड में हैक हो सकता है आपका मोबाइल, एथिकल हैकर साकेत मोदी से जानिए कैसे रखें फोन को सुरक्षित

20 सेकेंड में हैक हो सकता है आपका मोबाइल, एथिकल हैकर साकेत मोदी से जानिए कैसे रखें फोन को सुरक्षित

)नई दिल्‍ली। इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम में आज देश के 30 करोड़ स्‍मार्टफोन यूजर्स के लिए आखें खोल देने वाला खुलासा हुआ। आज पहली बार किसी नेशनल टेलिविजन चैनल पर किसी एथिकल हैकर ने सभी को चौंकाते हुए सिर्फ 20 सेकेंड में स्‍मार्टफोन की इंफॉर्मेशन हैक करके दिखाई। कार्यक्रम में सायबर एक्‍सपर्ट साकेत मोदी ने बताया कि किस तरह थोड़ी सी सावधानी से आप अपने मोबाइल और उसके संवेदनशील डेटा को सुरक्षित कर सकते हैं।
![mobile-hacking1.jpg](

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सरकार हैकरों पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्‍होंने लोगों को निश्चिंत करते हुए कहा कि भारत का डिजिटल ट्रांजेक्‍शन दुनिया भर में सबसे सुरक्षित है वहीं सरकार इसे और मजबूत करने का काम कर रही है।
खतरे में है आपका मोबाइल!

कार्यक्रम की शुरुआत में देश के प्रसिद्ध एथिकल हैकर और डेटा सिक्‍योरिटी फर्म ल्‍यूसीडियस के सीईओ साकेत मोदी ने हैकिंग की ताकत का प्रदर्शन करते हुए तीन स्‍मार्टफोन को हैक करके दिखाया। उन्‍होंने दिखाया कि किस तरह सिर्फ 20 सेकेंड में आपके फोन में एक एप इंस्‍टॉल कर दूर बैठा व्‍यक्ति आपका महत्‍वपूर्ण डेटा न सिर्फ देख सकता है वहीं इसका गलत इस्‍तेमाल भी कर सकता है। इसके साथ ही हैकर आपकी लोकेशन आपके बैंक, पासवर्ड और ट्रांजेक्‍शन के लिए आने वाले ओटीपी की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं वे आपके फोन के रिकॉर्डर के माध्‍यम से आपकी बातें भी सुन सकते हैं।

इस तरह रखें मोबाइल सुरक्षित

कार्यक्रम में साकेत मोदी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि भूलकर भी किसी अंजान व्‍यक्ति को अपना मोबाइल इस्‍तेमाल न करने दें, इसके साथ ही अपने फोन और उसमें मौजूद एप को सिक्‍योरिटी फीचर के साथ लॉक रखें। साथ ही किसी भी एप को अपनी फोनबुक, कैमरा, मैसेज एक्‍सेस करने की अनुमति न दें। यदि आप एप इंस्‍टॉल करते भी हैं तो जरूरत पूरी करने के बाद आप उसे डिसेबल भी कर सकते हैं। आप एंड्रॉयड या आईओएस ऑपरेटिंग सिस्‍टम इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको समय-समय पर मोबाइल की सेटिंग में जाकर एप को दी गई एक्‍सेस की अनु‍मति को डिसेबल भी जरूर करें। यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल के बाद अब दिल्‍ली पर वान्‍नाक्राई का अटैक, 200 कंप्‍यूटर हुए लॉक

मोबाइल हैकरों पर सरकार सख्‍त

कार्यक्रम के दौरान मौजूद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि भारत के 118 करोड़ मोबाइल यूजर्स को डरने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार हैकरों से सख्‍ती से निपट रही है। यही कारण है कि अमेरिका के मुकाबले भारत में साइबर अपराधों और वित्‍तीय धोखेबाजी की घटनाएं बेहद कम है। उन्‍होंने कहा कि सरकार तेजी से आधार डेटा का सत्‍यापन कर रही है। वहीं मोबाइल सिक्‍योरिटी के लिए दो एप भी जारी कर चुकी है। इसका इस्‍तेमाल कर लोग अपने मोबाइल को सुरक्षित कर सकते हैं। अंतत: उन्‍होंने आम लोगों को सलाह दी कि यदि वे समझदारी से सुरक्षित रूप से मोबाइल का इस्‍तेमाल करते हैं तो कोई भी उनका मोबाइल या उसका डेटा हैक नहीं कर सकता। यह भी पढ़ें: चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन अब हो जाएंगे बेकार, सरकार ने बनाई ऐसे हैंडसेट पर सर्विस न देने की योजना

Leave 20 सेकेंड में हैक हो सकता है आपका मोबाइल, एथिकल हैकर साकेत मोदी से जानिए कैसे रखें फोन को सुरक्षित to:

Written by

Read more #india posts


Best Posts From jayabals

We have not curated any of jayabals's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From jayabals