
राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने पंचकूला में किया सरेंडर
नई दिल्लीः रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पहली बार सामने आई है. हनीप्रीत ने आज यानी मंगलवार को पंचकूला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. गौरतलब है कि राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में पुलिस को हनीप्रीत की तलाश थी. पंचकूला कमिशनर ने बताया कि हम उन लोगों को ढूंढ निकालने की कोशिश करेंगे जिन्होंने उसके भागने में मदद की थी. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. हनीप्रीत पर राजद्रोह का केस दर्ज है. पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश के लिए भारत-नेपाल सीमा तक में पोस्टर लगवाए थे. पुलिस को शक था कि हनीप्रीत कहीं नेपाल के रास्ते देश से बाहर ना चली जाए.
पंचकूला के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमने हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को हनीप्रीत को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पंचकूला के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 25 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में हनीप्रीत से पूछताछ की जाएगी. उन्होंने कहा कि हनीप्रीत को भगाने में जिन भी लोगों ने मदद की है उनपर भी कार्रवाई होगी.
Leave राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने पंचकूला में किया सरेंडर to:
Read more #ram posts
Best Posts From bhanagese
We have not curated any of bhanagese's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.
More Posts From bhanagese
- Bigg Boss में इस हफ्ते होगी दो वाइल्ड कार्ड एंट्री, एक एक्ट्रेस तो दूसरी मॉडल
- Aramm leads 4 films releasing this weekend. Is Tamil box office struggling to make sense?
- INTRODUCTION
- राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने पंचकूला में किया सरेंडर
- लास वेगास हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली, अब तक 59 लोगों की मौत 527 घायल
- एक अमीर रियल स्टेट इन्वेस्टर था लास वेगास का हमलावर
- लास वेगास अटैक : हमलवार के घर से मिले 18 हथियार और हजारों कारतूस, 10 अहम बातें...
- लास वेगास हमलावर के पास थे ऐसे उपकरण जिनसे राइफल और तेजी से बरसाती गोलियां
- बांग्लादेश जाने के लिए 10 हजार से ज्यादा रोहिंग्या सीमा पर पहुंचे: म्यांमार मीडिया
- CHINA BAN CRYPTO EXCHANGE (FUD)