PAK-NZ पहला टेस्ट: जीत के लिए चाहिए थे सिर्फ 4 रन और विकेट बचा था एक, फिर हुआ ये चमत्कार
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बेहद रोमांचक रहा। यूएई में खेले गए इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम को सांसे रोक देने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
इस टेस्ट मैच की चौथी पारी में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए राह आसान नहीं रही। जब पाकिस्तान का स्कोर जब 155 था तब टीम के 8 विकेट गिर गए थे और जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 12 रन चाहिए थे तभी पाकिस्तान को 9वां विकेट गिरा।
दूसरे छोर पर खड़े अज़हर अली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आये और एक छोड़ संभाले हुए थे। दूसरी छोड़ से लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे कि पाकिस्तान टीम की जीत बेहद मुश्किल लगने लगी थी। आखिर में जब पाकिस्तान जीत से सिर्फ 4 रन दूर था तभी अजहर अली ने भी हथियार डाल दिये। अजहर अली ने 136 गेंदों पर 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी भी टीम की जीत के लिए नाकाफी साबित हुई।
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 171 रनों पर समेटकर मुकाबले को 4 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए यह जीत किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं कही जा सकती। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल मैन ऑफ द मैच रहे
एजाज पटेल ने टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की और अजहर का विकेट लेकर न्यूजीलैंड की जीत पक्की की। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में एजाज ने पहली पारी में 2 विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में 59 रन देकर 5 विकेट लिए। अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 नवंबर से खेला जाएगा।
Leave PAK-NZ पहला टेस्ट: जीत के लिए चाहिए थे सिर्फ 4 रन और विकेट बचा था एक, फिर हुआ ये चमत्कार to:
Read more #cricket posts
Best Posts From Aliya
We have not curated any of aliya111's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.
More Posts From Aliya
- PAK-NZ पहला टेस्ट: जीत के लिए चाहिए थे सिर्फ 4 रन और विकेट बचा था एक, फिर हुआ ये चमत्कार
- India vs England: Test drive
- monday special funny memes
- Be carefully Before Eating Vimal Panmasala (Gutkha)
- What does running do to your brain?
- Dhoni out of the top grade list in the new contracts issued by the BCCI
- Don't Miss: This fruit can cure cancer
- Xiaomi's Redmi Note 4 Price fallen its to cheap Now, buy Now
- My baby..
- Reliance brings up GigaTV set-top box, with 600+ movie channels and voice control