A. Kumar avatar

When bro shree met me.

akdx

Published: 19 Feb 2026 › Updated: 19 Feb 2026When bro shree met me.

When bro shree met me.

(pixabay free image)

Bro Shri K बहुत दिनों बाद मिले। मिलते ही पूछने लगे कि भाई तुम बहुत दुखी नजर आ रहे हो, क्या कारण है।

बरो श्री की इस बात पर तुरंत मेरे कान खड़े हो गए। मैंने पूछा कि आपको मैं कहाँ से दुखी लग रहा हूँ।

ब्रो श्री बोले कि तुमहार चेहरा लटका हुआ है। मुझे लगा कि तुम दुखी हो।

मैंने कहा कि बस ऐसे ही।

वे बोले कि ऐसा करो कि मेरिज कर लो। इससे तुम सुखी हो जाओगे। मैंने तुम्हारे लिए एक लड़की देखी है।

मैं बोला कि मेरिज के बाद कहीं मैं मरीज न बन जाऊँ। इसलिए ये आफत तो मोल नहीं लूँगा।

लेकिन ब्रो श्री कहाँ मानने वाले थे। लगे ज़िद करने।

मैंने भी बोला कि मैं शादी एक ही शर्त पर करूंगा। वो ये कि लड़की बहुत सुंदर हो, पढ़ी लिखी हो, नौकरी करती हो और घर के सारे काम में एक्सपर्ट हो। साथ ही वो मेरे पैर दबाए और मुझपर कभी कोई शर्त न लादे। सबसे बड़ी बात वो कम बोलने वाली हो और पति को परमेश्वर मानती हो।

मेरा इतना कहते ही ब्रो श्री भड़क गए। बोले कि ऐसी लड़की दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी।

मैं बोला तो फिर ठीक है।

ब्रो श्री ये कहते निकल गए कि सिंगल ही मरेगा तू।

इस तरह मैं उनके जाल से बच गया।

Bhagwaan ne aaj meri raksha ki.

Leave When bro shree met me. to:

Written by

I am a fool.

Read more #hive-125125 posts


Best Posts From A. Kumar

We have not curated any of akdx's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From A. Kumar