
जाने ELECTRONIUM के बारे में, क्यों हमें इसमें इन्वेस्टमेंट करना चाहिए।
जाने ELECTRONIUM के बारे में, क्यों हमें इसमें इन्वेस्टमेंट करना चाहिए।
इलेक्ट्रोनियम इंग्लैंड की क्रिप्टो करेंसी हैं, जो मोबाइल का कांसेप्ट लेकर मार्किट में आयी है। इसकी विशेषता यह है कि, इसे मोबाइल में उपयोग के लिए बनाया गया है, या कह सकते हैं कि यह कॉइन मोबाइल बेस्ड है।
इसको ऐसे समझिये जैसे इंडिया में पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज और बहुत सारे मोबाइल वॉलेट हैं, उसी तरह यह भी काम करेगा। लेकिन इसमें अभी टाइम है। जैसे पेटीएम ने इंडियन में अच्छी पकड़ बनायीं है। शायद उसी तरह यह क्रिप्टो करेंसी के पेटीएम जैसा काम करेगा। आज के दौर में हम सब जानते हैं की मोबाइल फ़ोन की क्या अहमियत हैं, हमारे लाइफ स्टाइल में। आने वाले टाइम में यह इसकी कितनी ज्यादा डिमांड हो जाएगी जब ब्लॉकचैन को पूरी दुनिये में बढ़ावा मिल जायेगा।
इलेक्ट्रोनियम क्रिप्टो की दुनिया में नवम्बर 2017 में आया। और इसका सबसे अच्छा प्रोजेक्ट मोबाइल माइनिंग मार्च 2018 में लांच किया गया।
इलेक्ट्रोनियम का उतार चढ़ाव
अभी तक इलेक्ट्रोनियम ने उतना अच्छा ग्रो नहीं दिया, जितना की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिर भी उसके कुछ आंकड़ों को देख लेते हैं।
- इलेक्ट्रोनियम जब आईसीओ में था तब इसकी कीमत। 01 सेंट थी। जब पहली बार क्रिप्टोपिया पर आया तो अपने आईसीओ प्राइस से 9 गुना ज्यादा था और देखते ही देखते यह 16 गुना तक चला गया। जनवरी में यह 22 सेंट तक आ गया था। और तीन महीनो में इसने 300 % से भी अधिक मुनफया हम लोगों को दिया।
- जनवरी के बाद इसमें अचानक से गिरावट देखने को मिली और वह जून के महीने में अपने लगभग बेस प्राइस पर आ गया था। जिसकी वैल्यू मात्र 15 सेंट तक थी।
अगर हम इलेक्ट्रोनियम की तुलना और क्रिप्टो करेन्सी से करें, तो यह कॉइन हमें सिर्फ एवरेज परफॉर्मेंस देता हुआ दिखायी देता है। इसकी तुलना में और कॉइन जो मार्केट में आये हैं उन्होंने अच्छा प्रॉफिट दिया है। लेकिन इसके मोबाइल माइनिंग प्रोजेट्स ने ही लोगों को अपने तरफ खींच रखा है। और इस कॉइन को एक्सपर्ट लोगों ने भी काफी सपोर्ट किया है, यही बजाय हैं की है कॉइन अभी तक टिका हुआ है।
इलेक्ट्रोनियम का रोड मैप
- 12 दिसंबर 2017 - हांगकांग, जॉय टेलीकॉम कंपनी लिमिटेड के साथ हस्ताक्षर किए गए। इसका लक्ष्य ETN को 20 लाख लोगो तक पहुंचना।
- 9 जनवरी 2018 - ज़ियस के साथ हस्ताक्षरित समझौता। इसका लक्ष्य ETN को 65 लाख लोगो तक पहुंचना।
- 17 जनवरी 2018 - ETN जीएसएमए में शामिल होने वाली पहली क्रिप्टो करेंसी।
- 18 जनवरी 2018 - ETN ने एफोरटल के साथ 5 लाख सदस्य, फैनफेयर के साथ 1 लाख सदस्य और बीएमडीया के साथ २० लाख सदस्य के लिए, इन सभी कंपनी के साथ समझौता किया।
- 31 जनवरी 2018 - ETN ने इस दिन को अपने मोबाइल माइनर के टेस्टिंग के लिए एक से समझौता किया।
- 7 फरवरी 2018- वेब और एपीपीएस एसडीएन बीएचडी के साथ हस्ताक्षर किए गए। जिससे इसकी पहुंच 3 लाख लोगो तक पहुंची।
- 23 फरवरी 2018 - एकीकृत के साथ हस्ताक्षर किए गए समझौते।
- 5 मार्च 2018 - ETN का एंड्रॉइड मोबाइल माइनर लॉन्च हुआ।
- 15 जून 2018 - मोबाइल स्ट्रीमिंग सेवा पर ईटीएन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए, मोबाइल स्ट्रीम के साथ समझौता किया गया।
इलेक्ट्रोनियम में इन्वेस्टमेंट क्यों करें
सबसे पहले अगर हम इलेक्ट्रोनियम में निवेश करने की सोचे रहे हैं, तो एक बात जान लीजिये कि, इसमें सिर्फ आप लम्बे समय के लिए ही निवेश करें, तभी यह आपको एक अच्छा प्रॉफिट दे सकता है। इलेक्ट्रोनियम ने कई कंपनियों के साथ समझौता किया है। जिससे इसकी पहुंच 216 मिलियन लोगो तक हो गयी है। अगर इन सब कंपनियों ने इलेक्ट्रोनियम को बढ़ावा देना शुरू किया तो ETN का प्राइस काफी ऊपर तक जा सकता है। और हाल ही में ETN को जुलाई में 10 नए एक्सचैंजेस में लांच करने की तैयारी चल रही है। अगर ETN कुछ बढे एक्सचेंज में आ जाता है तब भी इसके ग्रो करने के चांस बहुत ज्यादा हैं।
एक्सपर्ट की प्राइस प्रेडिक्शन
ETN के बारे में कहा जा रहा था की इसका प्राइस मार्च 2018 में 1 $ और जून में 2 तक चला जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके उलट यह जून में तो बहुत ज्यादा निचे चला गया। अब यह कहा जा रहा है, कि इसका प्राइस 2018 के लास्ट तक 0 . 5 $ तक जा सकता है,और दो साल बाद यह लगभग 1 से 2 $ तक जा सकता है। वही 5 साल के अंत तक यह 2 से 3 डॉलर तक चला जायेगा। यह सिर्फ हम अनुमान लगा सकते हैं। यह कॉइन इससे भी अधिक जा सकता है, और नहीं भी। फिर भी मुझे इस कॉइन पर पूरा भरोसा है, कि यह कॉइन हमे बहुत अच्छा गेन कराएगा।
मान लीजिये आज आपने ETN की वैल्यू 0 . 01 $ के आस पास इन्वेस्ट किया है, और प्रेडिक्शन सही रही तो 2018 के अंत तक आप अपनी इन्वेस्टमेंट का 30 से 40 गुना कर चुके होंगे। 2020 में 100 से 150 गुना और 2023 तक है, 300 से 400 तक आ जायेगा। यह एक बहुत अच्छा मौका हो सकता है। फिर भी मैं कहना चाहूंगा की निवेश सोच समझ कर करें।
आपकी ETN के बारे में क्या प्रेडिक्शन हैं, प्लीज मुझे कमेंट में जरुर बताएं।
इस पोस्ट को पढ़ने के लिए थैंक्स।
अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई है तो प्लीज मुझे कमेंट करें और अगर कुछ गलती हो गयी हो तो माफ़ करें।
तो दोस्तों मिलते हैं एक नए ब्लॉग में, तब तक के लिए बाय. अपना ख्याल रखिये।
आपका पुष्पेन
Leave जाने ELECTRONIUM के बारे में, क्यों हमें इसमें इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। to:
Read more #electronium posts
Best Posts From Pushpen
We have not curated any of pushpen's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.
More Posts From Pushpen
- Expenditure on currency printing
- नोट छपाई पर खर्च
- Some Memories Of 4th Asian Games 1966, Bangkok
- Some Memories Of 4th Asian Games 1962, Jakarta
- Some Memories Of 3rd Asian Games 1958, Tokyo
- Some Memories Of 2nd Asian Games 1954, Manila
- Some Memories Of First Asian Games 1951, New Delhi
- Free Marketing Tools
- Ultra-book i.e. slim and fast
- Now With The Action Camera, Capture The Thriller.