Praveen avatar

कभी न ख़त्म होने वाली, 'तलाश' (Hindi Poetry) -Thought #6

prvn77

Published: 15 Mar 2018 › Updated: 15 Mar 2018कभी न ख़त्म होने वाली, 'तलाश' (Hindi Poetry) -Thought #6

कभी न ख़त्म होने वाली, 'तलाश' (Hindi Poetry) -Thought #6

Thought #6
Hindi Poetry

तलाश में भटकता रहा,
अंधेरों को पार कर,
उजाले की ओर,
संकरे रास्तों पर
कभी अकेले, कभी साथ
उन लम्हो के,
जो धुंधले से थे,
कोशिश की थी कई दफा,
उनमे जान लाने की,
कभी हाथों से छूने का
किया प्रयास, तो कभी
समेटने की कोशिश की,
बंद मुट्ठी में, लेकिन
फिसल ही गए वो लम्हे,
रेत की तरह,
कुछ न बचा अंत में,
खाली थे मेरे हाथ,
और रास्ते भी सन्नाटे
की कहानी बयां कर रहे थे,
रूठ गयी थी अब तो,
मेरी तन्हाई भी मुझसे,
पूछ रही थी, कब होगी,
समाप्त, ये कभी न
ख़त्म होने वाली, 'तलाश'।


Image Source - Pixabay

Click Here and Follow !!
d0243e33-8485-4e30-af83-b5455abf35e5.jpg

Leave कभी न ख़त्म होने वाली, 'तलाश' (Hindi Poetry) -Thought #6 to:

Written by

Trader, Seeker, Artist, Poet, Freelancer

Read more #life-poetry posts


Best Posts From Praveen

We have not curated any of prvn77's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From Praveen