जीवन एक कला
जीवन में प्रतिदिन कोई न कोई समस्या बनी रहती हैं। यदि समस्याओं से डरने लगे तो वो हावी होने लगती हैं, और जीवन को कठिन बना देती हैं। हमारी मानसिकता में ये बात अच्छे से होनी चाहिए कि समस्याएँ जीवन के लिये हैं, जीवन समस्याओं के लिए नही।
ऐसी कोई भी समस्या नहीं हैं, जिसका समाधान नही हो। समस्या के साथ या उससे भी पहले समाधान की व्यवस्था हो चुकी हैं, जरुरत सिर्फ इतनी सी हैं, कि हम समाधान तक पहुंच जाएं।
मैने अक्सर लोगो को खुद के उपर समस्याओ को हावी करते देखा हैं। छोटी छोटी समस्याएँ भी बहुत से लोगो को इतना परेशान करती हैं, जैसे ये समस्या ही उनके जीवन की आखिरी समस्या हो। और कुछ लोग बड़ी से बड़ी समस्या का बहुत आसानी से हल निकालने में माहिर होते हैं, कि जैसे बड़ी से बड़ी समस्या भी उनके लिये कुछ भी नही।
मैं आपको आज एक बहुत ही छोटी, पर बहुत ही काम की बात बताता हुँ। आप इसे करने का प्रयास करें, आपके जीवन में समस्याएँ आने से घबरायेगी। और इसे करना भी बहुत आसान हैं। थोडा से प्रयास से आप इसके आदी हो जाएंगे, फिर आपके जीवन में कोई समस्या रहेगी ही नही।
समस्याओं का हल निकलना, बहुत आसान हैं। बस आप अपने आप को संयत रखना सीख लें। कुछ भी हो, आप खुद को डिस्टर्ब नही होने दें। आपका दिमाग पूर्णतया आपके कंट्रोल में हो, कोई भी समस्या कभी आपको परेशान कर ही नही पायेगी।
आपको बस अपने आप पर काबू रखना सिखना हैं। हां, यदि आप अपने विवेक से ज्यादा दूसरों की कही बातों को ज्यादा तजरीह देते हैं, तो माफ करना, आपका रिमोट आपके पास नही हैं, और इन हालातो में आप किसी भी हालत में स्वयं पर कंट्रोल नही रख पायेंगे, जब आपका कंट्रोल अपने आप पर नही होगा, तो समस्याएँ आपको परेशान करेगी।
प्रयास करें, सब कुछ संभव हैं।
शुभ संध्या
Leave जीवन एक कला to:
Read more #easylife posts
Best Posts From INDIANCULTURE1
We have not curated any of indianculture1's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.