Amar Singh avatar

Aries (मेष)

amarmech595

Published: 31 Jul 2017 › Updated: 31 Jul 2017Aries (मेष)

Aries (मेष)

पॉजिटिव - कितने ही दिनों से पैसों वाला जो काम आप सोच रहे हैं वह अचानक पूरा हो सकता है। इनकम बढ़ाने के मौके भी आपको मिल सकते हैं। इसमेंं दूसरे लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं। पैसों के ज्यादातर मामलों का निपटारा आपके अनुसार ही होगा। किसी खास काम को पूरा करने के लिए आपको थोड़े सुझाव लेने होंगे और थोड़ी सौदेबाजी भी होगी। नौकरी-धंधे में सफलता मिलेगी। मकान और जमीन संबंधी काम पूरे होंगे। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। लक्ष्य को ध्यान में रखें। सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आपको समय पर साथ वालों की मदद मिलती जाएगी।

नेगेटिव - कोई अच्छा मौका या ऑफर मिले तो उस पर तुरंत कोई रिएक्शन न दें। इम्प्रेक्टिकल न रहें और नेगेटिव सोच से दूर रहें। कमर से निचले हिस्से में कोई बीमारी भी परेशान कर सकती है। आप कोई काम निपटाने में भी एक्स्ट्रा दिमाग लगा सकते हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ भी सकती है। दौड़-भाग से बचने की कोशिश में कोई गलत कदम भी उठा सकते हैं। सावधान रहें।

क्या करें - सफाई कर्मचारी या किसी गरीब को पुराने कपड़े दान दें।

लव- पार्टनर के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। मौन रहने में ही फायदा होगा।

करियर- निवेश में सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलता रहेगा। स्टूडेंट्स मेहनत भी ज्यादा करेंगे। सफल हो जाएंगे। दिन अच्छा रहेगा।

हेल्थ- सिरदर्द रहेगा। कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है, सावधान रहें।

Leave Aries (मेष) to:

Written by

mechanical Engg. Online earner

Read more #chainbb-general posts


Best Posts From Amar Singh

We have not curated any of amarmech595's posts yet. But you can encourage our curation team to review posts by visiting them regularly and by referring other readers. Because we give priority to frequently read content.

More Posts From Amar Singh